परवेज अख्तर/सिवान: दरौली विधायक सत्यदेव राम ने बुधवार को भाकपा माले के प्रतिनिधि मंडल के साथ आंदर के जयजोर गांव पहुंच कर मृत शिव शंकर प्रसाद के परिजनों को ढ़ांढ़स बधाते हुए सांत्वना दी. साथ ही आपदा राहत सहायता राशि को लेकर अंचलाधिकारी आंदर से दूरभाष से बात चीत की. बता दें कि बीते 15 अगस्त को जयजोर हनुमान मंदिर के पास संध्या करीब खेतों मे काम करने के बाद मृत शिव शंकर प्रसाद स्नान ध्यान कर घर लौट रहे थे.
तभी अनियंत्रित पिक अप ने पीछे से रौंद कर गंभीर घायल कर दिया था. जहां सीवान सदर अस्पताल मे इलाज के बाद चिकित्सकों ने इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया था. तभी रास्ते मे मौत हो गयी थी. मौके पर भाकपा-माले प्रखंड सचिव युगल किशोर ठाकुर, पूर्व जिलापार्षद शीतल पासवान, ललन यादव, दीनानाथ यादव आदि मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…