सिवान: विधान पार्षद ने पीसीसी सड़क व शौचालय का किया उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव ने शहर के पुरानी किला स्थित इस्लामिया उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत बने शौचालय और इस्माइल शहीद शरीफ कालोनी में बने पीसीसी सड़क व नाला का उद्घाटन शिलापट्ट का अनावरण कर किया. इस दोनों योजनाओं पर करीब 12 लाख 15 हजार रुपया खर्च किया गया है. उन्होंने कहा कि प्राइमरी तथा मिडिल स्कूलों में कार्यरत नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्र वेबसाइट पर अपलोड हो रहा है. सरकार को तिथि में विस्तार करनी चाहिए ताकि सभी शिक्षकों का प्रमाण पत्र अपलोड किया जा सके. कहा कि चार साल के कार्यकाल में 50 से ऊपर अध्ययन केंद्र का निर्माण कराया है. इसके साथ ही पुस्तकालय का भी निर्माण हुआ है.

उन्होंने कहा कि इस समय विद्यालयों के स्थिति ठीक करना बड़ी चुनौती है. मुख्यमंत्री ने गांव-गांव के सरकारी विद्यालयों के बुनियादी ढ़ाचा काफी मजबूत किया है. जिस तरह का भवन बना है. प्रयोगशाला के पैसा दिए गए है.इसके बावजूद पढ़ाई नहीं होती है तो समाज और शिक्षकों को सावधान रहना होगा. नहीं तो बिहार का इससे बड़ा अहित होने वाला है. मौके पर डॉ. बसंत कुमार, मोहम्मद शाहीद, डॉक्टर संतोष कुमार, मनोज कुमार यादव, डॉक्टर हारून शैलेंद्र, डॉक्टर शमशेर अली, अमोद कुमार यादव, मुर्तजा अली कैसर, प्रो. तारिक महमूद खान, तौहिद अंसारी, रिजवान अहमद सिद्दीकी मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026