परवेज अख्तर/सिवान: योजना एवं विकास विभाग के तहत मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत शहर में स्थापित राजकीय डा. भीमराव आंबेडकर आवासीय बालिका उच्च सह प्लस टू स्कूल की चारदीवारी का शिलान्यास किया गया। इस दौरान बिहार विधान परिषद सदस्य सह निवेदन समिति के अध्यक्ष बिनोद कुमार जायसवाल ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।
उन्होंने बताया कि 15 लाख की लागत से होने वाले चारदीवारी निर्माण कार्य लगभग दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। इससे छात्रावास सह विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा होगी। कहा कि जनता की समस्याओं का हर संभव समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में विकास धरातल पर लाने के लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील की। मौके पर जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, सुमन कुमार पिंकू, शैलेंद्र यादव, अशोक गुप्ता, राम इकबाल गुप्ता, हिमांशु जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…