✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से सोमवार को मोबाइल छीनकर भाग रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेजा दिया। गिरफ्तार मौलेश्वरी चौक निवासी मोनू कुमार एवं शेख मोहल्ला निवासी मो. बबुआ है। मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि 22 मई को स्टेशन रोड में दखिन टोला निवासी अशोक कुमार खड़ा होकर मोबाइल से बात कर रहे थे।
तभी स्कूटी पर दो युवक आए और मोबाइल छीनकर भागने लगे। अशोक कुमार द्वारा उनका पीछा किया गया। पीछा करते हुए उक्त दोनों युवकों लोगों की मदद से डीएवी कालेज के कुछ दूरी से पकड़ लिया गया। दोनों युवकों को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। बताया कि अशोक कुमार का मोबाइल बरामद नहीं हो सका।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…