सिवान: क्लोन स्पेशल ट्रेन में प्रसूता ने दिया बच्ची को जन्म

परवेज अख्तर/सिवान: रेल से सफर के दौरान सोमवार को 02564 नई दिल्ली-बरौनी जं क्लोन स्पेशल ट्रेन में एक महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी और उसने एक बच्ची को ट्रेन में ही जन्म दे दिया। इसके बाद ट्रेन को सिवान जंक्शन पर रोक लिया गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ की देखरेख में रेलवे चिकित्सक ने जच्चा बच्चा की जांच कर दवा दी। बताया जाता है कि जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ है। महिला यात्री मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी थाना क्षेत्र के आथर निवासी पवन शर्मा की पत्नी रेवती देवी है।

इस संबंध में उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से प्राप्त सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 02564 के कोच संख्या एस चार के बर्थ नंबर 33 पर एक महिला यात्री, जो अपने पति तथा अन्य स्वजनों के साथ यात्रा कर रही हैं। उसने एक बच्ची को जन्म दिया है। उक्त गाड़ी के सिवान जंक्शन पर सुबह 10:55 बजे पहुंचने पर रेलवे चिकित्सा अधिकारी साथ स्टाफ आन ड्यूटी टीटीई निशा कुमारी के साथ उप निरीक्षक, दिवस अधिकारी सहायक उप निरीक्षक मयंक भूषण तिवारी, कांस्टेबल संतोष कुमार उक्त कोच में पहुंचकर उसे अटेंड किया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024