सिवान: पीडब्लूडी निर्वाचकों के बीच मोटरचालित ट्राइ साइकिल का किया गया वितरण

✍️ परवेज अख्तर/सिवान: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 एवं सभी निर्वाचनों में नागरिकों द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में उत्साह के साथ मतदाता जागरुकता कार्यक्रम स्वीप चलाए जा रहे है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का संचालन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) कार्यक्रम के तहत मंगलवार को गतिविधियां आयोजित कर जिले के एक दर्जन से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के बीच मोटरचालित ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया।

इस दौरान सारण आयुक़्त सह निर्वाचक सूची प्रेक्षक सर्वानन एम व जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से दिव्यांग मतदाताओं को रवाना किया। मौके पर उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव, उप समाहर्ता जावेद अहसन अंसारी, सदर एसडीओ सुनील कुमार, महाराजगंज एसडीओ रोचना माद्री, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अभिषेक चंदन, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहैल अहमद, प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी उपेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024