सिवान: सांसद पति अजय सिंह को जान से मारने की मिली धमकी

सांसद कविता सिंह के मोबाइल पर कॉल कर किसी अखलाक ने दिया धमकी

परवेज अख्तर/सिवान: सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह को जान से मारने की मिली धमकी के बाद जिले की राजनीति एक बार फिर गरमा गयी है. जान से मारने की यह धमकी यूपी के किसी अखलाक नामक व्यक्ति ने सांसद कविता सिंह के मोबाइल पर इंटरनेट कॉल के माध्यम से दिया है. सांसद कविता ने बताया कि कॉल करने वाला व्यक्ति आपने का यूपी का रहने वाला अखलाक बताया तथा पति अजय सिंह को जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने बताया कि कॉल करने वाला व्यक्ति ने बताया कि यूपी के मिथिलेश तिवारी को जैसे मारा गया है, वैसे ही अजय सिंह की भी हत्या कर दी जायेगी.

इधर अपने पति को जान से मारने की घमकी मिलने के बाद सांसद कविता सिंह ने पहले इसकी सूचना अपने पति अजय सिंह को दी. उसके बाद एसपी शैलेश कुमार सिन्हो को दिया. इधर अपनी पत्नी की सूचना के बाद अजय सिंह ने भी एसपी से बात किया है. जदयू नेता अजय सिंह ने बताया कि सांसद महोदया फिलवक्त दिल्ली में हैं. जहां उनके मोबाइल पर इंटरनेट कॉल करते किसी अखलाक नामक व्यक्ति ने मुझे जान से मारने की घमकी दी है. इस मामले में जब एसपी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्हें किसी बैठक में शामिल होने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026