Siwan News

सिवान के सांसद ओम प्रकाश यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे से की मुलाकात

परवेज अख्तर, सिवान- आज सिवान के लोकप्रिय सांसद श्री ओम प्रकाश यादव जी ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे जी से मिलकर सीवान में मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर नई दिल्ली में मुलाकात की। और मांग किये है कि सीवान स्थित मैरवा में केंद्र सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज सह सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना जल्द से जल्द की जाए। मुलाकात में अपने संसदीय क्षेत्र के सिवान स्थित मैरवा में इसकी आवश्यकता पर ध्यान दिलाये।
-सुपरस्पेशलिटी सुविधा के साथ मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग
-राजेंद्र कुष्ट सेवाश्रम में मेडिकल कॉलेज खोलने का सुझाव
-कैंसर के मरीजों के लिए सीवान में अगल विशेष अस्पताल खोलने की मांग
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री जी को देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न राजेंद्र प्रसाद के इस पावन भूमि पर आज सर्वाधिक संख्या में कैंसर रोगियों की बढ़ोतरी हो रही है इससे अवगत कराए। देशरत्न राजेंद्र बाबू के नाम पर राजेंद्र सेवाश्रम के पास 30 एकड़ की भूमि पड़ी है। जहां 1997 से केंद्रीय सहायता के बंद होने के कारण यह कुष्ठ सेवाश्रम बंद है। सीवान में इसकी स्थापना होने से इसका लाभ बिहार ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों को होगा,जबकि पड़ोसी गोपालगंज, महराजगंज, सारण सहित उत्तर बिहार के करीब दर्जन भर जिलों को इसका लाभ मिलेगा।
माननीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे जी ने भरोसा दिया कि मैं आपके क्षेत्र मे कैंसर चिकित्सा की तत्काल आवश्यकता पर विशेष महत्व देते हुए मंत्रालय से अपने स्तर पर पहल करूंगा।

Om Prakash Yadav लोकप्रिय भाजपा सांसद सिवान बिहार

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026