सिवान: बलेथा सीएसपी कर्मी से पांच लाख लूट मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह निलंबित

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुफस्सिल थाना परिसर से शराब मामले में जब्त स्कार्पियों की चोरी, सीएसपी कर्मी से पांच लाख की लूट मामले में शिथिलता बरतने और एसपी को लूट की घटना की जानकारी नहीं देने के मामले में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ समीप एक सीएसपी कर्मी के स्टाफ से मंगलवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने पांच लाख रुपए की लूट लिए थे। इस मामले में थानाध्यक्ष द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई, जबकि लूट कांड के घटनास्थल पर भी नहीं गए थे। वहीं पुलिस ने इस मामले को संदिग्ध बताया था।

इस कारण थानाध्यक्ष पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया।यहां बताते चले कि इसके पूर्व में भी एसपी श्री सिन्हा को थानाध्यक्ष की कई बार शिकायतें मिली थी। लेकिन उन्हें हर बार नसीहत देकर छोड़ दी जाती थी।अंततः एसपी श्री सिन्हा ने सीएसपी लूट कांड में हर एंगल से जांच के बाद उन्हें दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया है।मुफस्सिल थाने की कमान अभी किसी भी पुलिस पदाधिकारी को नहीं सौंपी गई है। लेकिन जिला पुलिस मुख्यालय से ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि कौन से पुलिस पदाधिकारी को मुफस्सिल थाने की कमान सौंपी जाए जो पूर्ण रूप से अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए क्षेत्र में बढ़ती अपराधिक गतिविधि पर पूर्ण रुप से विराम लगा सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026