सिवान मुफ्फसिल फायरिंग कांड: यूपी का शराब माफिया जड़ी सिंह गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना पुलिस ने यूपी के शराब माफिया जड़ी सिंह को शराब के मामले में गिरफ्तार कर लिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 6 अगस्त की रात्रि जड़ी सिंह और अन्य के द्वारा स्कॉर्पियो से शिवम शराब भेजी गई थी. जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब को बरामद करना चाहा जहां शराब की वाहन के आगे लाइनर का काम कर रहे बाइक सवार तीन शराब तस्करों ने टड़वा हाइवे पर रात्रि में पुलिस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी.जिसमें पुलिस ने एक लाइनर को गिरफ्तार कर लिया था जबकि दो भागने में सफल रहे .जहां पुलिस ने स्कॉर्पियो में भरी शराब को भी बरामद कर लिया. इस मामले में शराब के वाहन के आगे लाइनर का काम कर रहे दरौली थाना क्षेत्र के बेलांव गांव  निवासी शुभम राय ने बताया था कि बनकटा थाना क्षेत्र के जजीहरा गांव निवासी जड़ी सिंह और अन्य के द्वारा सीवान शराब भेजी गई थी औए जियांय व टड़वा में शराब की डिलीवरी करनी थी.

इसी मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जड़ी सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी जहां मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने जड़ी सिंह को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि पुलिस अभी भी इस मामले में कुछ कहने से इंकार कर रही है.वहीं पुलिस की माने तो यूपी से बिहार में जड़ी सिंह के माध्यम से शराब भेजी जाती थी और जड़ी सिंह के तस्कर ही शराब लेकर बिहार में पहुंचते थे.अलग-अलग शराब तस्करों को शराब सप्लाई कर फिर वापस लौट जाते थे. पुलिस सूत्रों की माने तो जड़ी सिंह को पकड़ना एक चुनौती बन गई थी जहां जाल बिछाकर जड़ी सिंह को गिरफ्तार किया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026