सिवान: टाईब्रेकर में नशा फुटबॉल क्लब सीवान ने बक्सर को हराया

डॉ मो. शहाबुद्दीन मेमोरियल सद्भावना कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान शहर के राजेंद्र स्टेडियम में खेले जा रहे डॉ.मो. शहाबुद्दीन मेमोरियल सद्भावना कप फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच नशा फुटबॉल क्लब सीवान बनाम मां कामाख्या फुटबॉल क्लब बक्सर के बीच खेला गया. जिसमें दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया.खेल के अंतिम समय तक दोनों टीम गोल करने में असफल रही.जिसका निर्णय टाइब्रेकर से किया गया. जहां दोनों टीमों ने तीन तीन गोल किया. गोल्डन गोल में एक गोल से नशा क्लब सीवान ने मैच को जीतकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया.मुख्य अतिथि राजद नेत्री हेना सहाब, विधायक अवधबिहारी चौधरी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.

विशिष्ट अतिथि विधायक हरिशंकर यादव,पूर्व जिप अध्यक्ष लीलावती गिरी व कृष्णा देवी थीं.मुख्य अतिथि राजद नेत्री हेना साहब ने कहा कि डॉ.मो शहाबुद्दीन एक खेल प्रेमी थे. खेल आपसी एकता और भाईचारे का प्रतीक है.खेल बेहतर जीवन के लिए जरूरी है.निर्णायक हरेंद्र यादव, रवि कुमार व कृष्णा हंसदा थे.ऑफिसियल आमिर अली थे.आयोजन में जावेद अशरफ खान,उमाशंकर प्रसाद, अभय कुमार टुन्ना,सुधाकर तिवारी,मो शाहिद, डॉ. मनोज कुमार सिंह,सुभाष चंद्रा,मो हन्नान,एसके राकेश,विनय कुमार गुप्ता,मकदूम खान,सुरेश चौधरी,मनोज दास, तरुण घोष, जेके जैन मुन्ना, मोहन मौजूद थे.दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच कोलकाता बनाम उत्तर प्रदेश के बीच खेला जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026