सिवान: एनडीए के मुरली पटेल की अध्यक्षता बैठक संपन्न, कई समस्याओं पर हुई चर्चा

परवेज़ अख्तर/सिवान: मुख्यालय के स्टेशन रोड स्थित नगर धर्मशाला में रविवार को जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मुरली पटेल की अध्यक्षता में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।बैठक में कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं पर चर्चा की।कार्यकर्ताओं ने कहा कि अफसरशाही पर लगाम लगे।स्थानीय समस्याओं का निराकरण जल्द किया जाए।मैरवा को अनुमंडल बनाने के लिए चल रहे संघर्ष की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री से इस पर शीघ्र निर्णय लेने, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का मैरवा में ठहराव,मैरवा नगर पंचायत के विकास कार्यों की जांच कराने,नगर पंचायत समेत आस-पास के गांव में जलजमाव की समस्या का स्थाई निदान निकालने, बस स्टैंड की व्यवस्था करने,सड़क जाम और अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने, रेलवे रैक प्वाइंट से माल ढुलाई करने वाले डंपर के आने जाने के लिए एसएफसी गोदाम से होकर रास्ता बनाने का अनुरोध किया गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे मैरवा बाजार में सड़क जाम की समस्या का भी निदान हो जाएगा। कार्यकर्ताओं की बातें सुनने के बाद जदयू नेता अजय सिंह ने कहा कि समस्याओं के समाधान शीघ्र कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस संवाद के बाद पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारियों और सभी विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए कहा जाएगा। इस अवसर पर दुर्गा प्रताप सिंह, शशि बर्णवाल, धीरेंद्र पांडेय, ओमप्रकाश, विजय मिश्रा, उमेश सिंह, विजय कुमार मिश्रा, स्वामी नाथ गोड़, रामेश्वर सिंह कुशवाहा, घोषाल राम, पूर्व पार्षद मैरवा राम नगीना प्रसाद, गणेश मिश्र, वशिष्ठ कुशवाहा, राजेश पांडेय, मोहन राजभर, सुनील ठाकुर, कुमार गौरव सिंह, उमेश सिंह, नारायण तिवारी, मुन्ना कानू, डॉ. प्रकाश, शिवजी यादव, पीएन सिंह,मदन बैठा आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024