सिवान: नामित शिक्षकों को चहक के तहत बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने का दिया गया प्रशिक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज, आंदर समेत अन्य प्रखंडों में कक्षा एक के नामित शिक्षकों कोस्कूल रेडीनेस माड्यूल के तहत चहक का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने-समझाने की जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार महाराजगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी सभागार में सोमवार को स्कूल रेडीनेस माड्यूल के तहत चहक का एकदिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन बीईओ विक्रमा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि वे जो भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं उसके तहत बच्चों को पढ़ाएं। प्रशिक्षण में 124 प्रशिक्षणार्थी शामिल थे। प्रशिक्षक के रूप में अनिल कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार कुंवर, राजेश कुमार, शंभू प्रसाद, निपा कुमारी शामिल थीं। वहीं आंदर बीआरसी में मुख्य प्रशिक्षक राममनोहर पाठक व विजय कुमार सिंह द्वारा नामित शिक्षकों का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षकों ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक एवं दो के बच्चों को अब खेल खेल में शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा चहक उन्मुखीकरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, सुजीत कुमार सिंह, सुनील कुमार साह, शंभू प्रसाद, अर्चना कुमारी, दिनेश मांझी, कुसुम भारती, रूबी देवी समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे। वहीं गोरेयकोठी में बुनियादी साक्षरता मिशन क तहत सोमवार को एक दिवसीय चहक प्रशिक्षण का समापन हुआ। इसमें प्रत्येक विद्यालय के कक्षा एक के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर मो. समी आलम ने बताया कि चहक प्रशिक्षण की अपनी एक रोमांचक दुनिया है जो शिक्षा के क्षेत्र में आश्चर्यजनक परिणाम लेकर उभरा है। इस अवसर पर एकाउंटेंट सुनील कुमार सिंह, अंजली कुमारी, ललीता देवी, बिलकीस बानो,आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026