परवेज अख्तर/सिवान: एनएफआईआर के “विरोध दिवस” के आवाहन पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ सिवानवान शाखा ने जंक्शन पर विरोध प्रदर्शन किया. बताते चले कि विरोध दिवस के आह्वान पर शुक्रवार की संध्या मण्डल उपाध्यक्ष अजित कुमार,शाखाध्यक्ष मन्नन ठाकुर, शाखा मंत्री योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर जंक्शन प्रज्मकर विरोध प्रदर्शन कर नारे बाजी की गई. महंगाई भत्ते की तीनों किस्तो के एरियर का भुगतान तुरंत लागू किया जाए, नई एनपीएस स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू किया जाए, रात्रि भत्ते पर लगी हुई रोक को हटाया जाए, रेलगाड़ी और स्टेशनों की पूंजी पतियों व्यापारियों को बेचना बंद करें, वर्कशॉप प्रोडक्शन यूनिट को बेचना बंद करें, निजीकरण व निगमीकरण की व्यवस्था को समाप्त करके सरकारी संसाधनों से कम कराया जाए.
ट्रैक मैन के लिए पदोन्नति के अवसर ओपन टू ऑल की जाए तथा ड्यूटी पर उन्हें सुरक्षा व मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाए, जनता को रेलवे द्वारा बेहतर सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा देने के लिए सुरक्षा तथा अन्य खाली पड़े सभी पदों को भरा जाए व आवश्यक संसाधनों सामग्री की व्यवस्था की जाए, यूनियन के साथ विभिन्न स्तर पर माने हुए फैसलों को लागू कराया जाए , रेलवे में यूनियन के साथ होने वाली शिकायत निवारण और सुझाव पुस्तक को सभ्यता और मजबूती से लागू किया जाए. इस मौके पर योगेंद्र कुमार सिंह, अजित सिंह, मनन ठाकुर, अजय कुमार, रूपेश कुमार, संतोष कुमार, परमात्मा ग्वाला, मोहन ओझा, अमित कुमार, रोशन, मिथलेश यादव, रामभोग सिंह,इरशाद ,असलम खान, विनोद यादव आदि लोग मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…