सिवान: दूसरे दिन एक भी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन पर्चा दाखिल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में रिक्त पड़े वार्ड सदस्य, पंच सदस्य समेत अन्य पदों के लिए 28 दिसंबर को होने वाले उप चुनाव को ले नामांकन के दूसरे दिन सोमवार को भी महाराजगंज, दारौंदा, सिसवन, रघुनाथपुर आदि प्रखंडों में एक भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन नहीं किया गया। वहीं कर्मी कार्यालय में पूरे दिन अभ्यर्थियों का इंतजार करते रहे। ज्ञात हो कि पंचायत उपचुनाव के लिए 15 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल करने, 16 से 18 दिसंबर तक प्रपत्रों की जांच, नाम वापसी तथा प्रतीक चिह्न का वितरण की तिथि 20 दिसंबर है तथा 28 दिसंबर को मतदान होगा एवं 30 दिसंबर को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है। महाराजगंज प्रखंड के बीडीओ डा. रविरंजन ने बताया कि प्रखंड में एकमात्र देवरिया पंचायत के वार्ड संख्या 15 में पंच पद पर चुनाव होना है। उन्होंने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन एक भी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।

वहीं दारौंदा बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि सोमवार को उप पंचायत चुनाव के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ। बताया कि प्रखंड के रमसापुर पंचायत के वार्ड 11 में पंच एवं पिनर्थु खुर्द पंचायत के वार्ड सात में पंच पद रिक्त हैं। वहीं सिसवन के गंगपुर सिसवन पंचायत में दो, बखरी में एक, बघौना में एक, ग्यासपुर में एक, रामपुर में एक सहित कुल छह पर ग्राम कचहरी के पंच पद के लिए चुनाव होना है। जबकि चैनपुर मुबारकपुर पंचायत के वार्ड संख्या में आठ में वार्ड सदस्य का चुनाव होना है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि सिसवन में कुल सात पदों पर चुनाव होगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं रघुनाथपुर में भी दूसरे दिन एक भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किया गया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि प्रखंड में 12 पदों पर चुनाव होना है। इसमें 11 पंच तथा एक वार्ड सदस्य का पद शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026