सिवान: अब सदर अस्पताल की जगह रेडक्रास भवन में व टीकाकरण दयानंद आयुर्वेदिक अस्पताल में

परवेज अख्तर/सिवान: लोगों को कोरोना का टीका अब सदर अस्पताल की जगह डीएवी पीजी कॉलेज स्थित स्थित दयानंद आयुर्वेदिक अस्पताल में लगेगा. जिला पदाधिकारी अमित कुमार पांडे ने वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते मामले को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सदर अस्पताल में की जाने वाली कोविड-19 की जांच एवं टीकाकरण केंद्र परिवर्तित करने का निर्णय लिया है. शनिवार से कोरोना की जांच पूर्व निर्धारित समय सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 5 बजे तक रेडक्रॉस भवन में प्रतिदिन होगा, जबकि कोरोना का टीकाकरण अब डीएवी कॉलेज के पास अवस्थित दयानंद आयुर्वेदिक अस्पताल में किया जाएगा.

जिलाधिकारी ने आम लोगों से यह अपील भी किया है कि कोरोना का अबतक कोई इलाज नहीं है. इसलिये मुंह और नाक ढ़कने के लिए मास्क का उपयोग, समय-समय पर हाथों की सफाई एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. क्योंकि यही कोरोना संक्रमण से बचाव का प्रभावी उपाय है.यथासंभव अति आवश्यक या स्वास्थ्य संबंधी कार्य न होने पर घर पर ही रहें. सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें. किसी प्रकार के लक्षण महसूस होने पर नजदीक के सरकारी अस्पताल में संपर्क करें. वहीं किसी भी सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या-06154  242000 पर संपर्क कर सकते हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026