सिवान: नप स्थापना प्रभारी पर लगा गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप

नगर परिषद में जांच करने पहुंची एससी एसटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: नगर परिषद आज कल विवादों के घेरा में चल रहा है. कभी गबन तो कभी कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार सहित मारपीट करने का आरोप लगते आ रहा है. नगर परिषद में तैनात सफाई कर्मी ने स्थापना प्रभारी पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एससी एसटी थाना में स्थापना प्रभारी पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. सफाई कर्मी शहर के अंबेडकर नगर निवासी नंद कुमार राम का पुत्र कृष्णा कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि पूर्व में मैं नगर परिषद में सफाई कर्मी का काम करता था.

मेरी तबियत ज्यादा खराब होने के कारण वर्षो से अपने कार्य नहीं कर रहा था. जहां तबियत में सुधार होने के बाद 16 अप्रैल को योगदान करने के लिए नगर परिषद स्थापना प्रभारी के पास पहुंचा और आवेदन दिया तो वे जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे. जब मैंने इसका विरोध किया तो मारपीट करने लगे और भगा दिए. इधर सोमवार की दोपहर इसी मामले की जांच करने के लिए एससी एसटी पुलिस नगर परिषद पहुंची और मामले की जांच किया. इधर पुलिस को पहुंचते ही सभी सफाई कर्मी कार्यालय पहुंच न्याय के लिए हंगामा करने लगे. एससी एसटी थानाध्यक्ष इंदुमती टोप्पो ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026