सिवान: बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन की दिलाई गई शपथ

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिला पदाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न प्रखंड कार्यालय में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पदाधिकारी व कर्मियों को बाल विवाह, दहेज प्रथा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई। जानकारी के अनुसार दारौंदा प्रखंड कार्यालय सभागार में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्वेता कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से बालविवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन आदि को ले विस्तृत कार्यक्रम करने पर चर्चा की गई। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने 18 आयु से लड़की एवं 21 आयु से कम लड़के की शादी नहीं करने, शादी में दहेज नहीं लेने की शपथ ली।

इस मौके पर नीता देवी, शोभा देवी, माधुरी कुमारी, हिमांशु कुमार सिंह समेत अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। वहीं हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिका, अधिकारी, कर्मचारियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बेटी भविष्य है तथा बाल विवाह और दहेजमुक्त शादी को लेकर शपथ ली। इस अवसर प्रखंड प्रमुख आसिया खातून, बीडीओ राकेश कुमार चौबे, महिला पर्यवेक्षक रमावती देवी, शिवपुकार यादव, बाबूचंद रजक सहित सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026