सिवान: पदाधिकारियों ने की विभिन्न योजनाओं की जांच, दिए कई निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: डीएम के निर्देश पर विभिन्न पदाधिकारियों ने बुधवार को पंचायतों में संचालित विभिन्न योजनाओं की जांच की। इस दौरान कर्मी पाए जाने पर कई निर्देश भी दिए।जानकारी के अनुसार भगवानपुर हाट के सीओ रणधीर कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित महम्मदपुर पंचायत में योजनाओं की जांच की। सीओ ने जांच के दौरान पाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के दौरान आउट डोर में मलमलिया अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की आयुष चिकित्सक डा. कुसुम खातून ड्यूटी पर तैनात थी। उन्होंने अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति देखी गई। उन्होंने दवा की उपलब्धता, प्रसव की व्यवस्था, रोगी कल्याण समिति की समीक्षा की।

इस मौके पर प्रधान लिपिक अंबुज कुमार श्रीवास्तव, वीसीएम अनूप कुमार ठाकुर, स्वास्थ्य प्रबंधक अफरीन सेराज, लेखापाल बीके प्रसाद, गोलू कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। इसके बाद सीओ ने महम्मदपुर स्थित जनवितरण प्रणाली के विक्रेता अंतेश कुमार मांझी की दुकान की जांच की। उन्होंने बताया कि उक्त डीलर के यहां वितरण व्यवस्था संतोषजनक नहीं था। बताया कि डीलर के गोदाम में अक्टूबर माह का 29 क्विंटल चावल तथा 14 क्विंटल गेहूं पाया गया जो डीलर के वितरण व्यवस्था में अनियमितता प्रदर्शित करता है। उन्होंने सेविका के प्रभार को ले विवाद होने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र 87 विगत दो माह से बंद होने की बात कही। सीओ ने महमदपुर पैक्स में धान अधिप्राप्ति की जांच की। उन्होंने बताया कि महम्मदपुर पैक्स द्वारा अब तक 866 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति की गई।

वहीं रघुनाथपुर में पदाधिकारियों की टीम ने फुलवरिया एवं पंजवार पंचायत में योजनाओं की जांच की। अंचलाधिकारी अशोक कुमार मिश्र और प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने प्रखंड के दो पंचायत क्रमशः फुलवरिया और पंजवार पंचायत में विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों की जांच की। जांच के दौरान विद्यालयों में पठन-पाठन और मध्याह्न भोजन, बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, नल जल योजना का संचालन, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा लाभुकों को दी जाने वाली राशन का सत्यापन, पंचायत सरकार भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र, पैक्स में धान अधिप्राप्ति की स्थिति आदि की जानकारी ली। इस मौके पर कमी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों को फटकार लगाई तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर विकास मित्र, तकनीकी सहायक, कार्यपालक सहायक आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026