सिवान: नशा मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

परवेज अख्तर/सिवान: नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह स्कूली बच्चों ने शहर के मुख्य मार्ग पर प्रभात फेरी निकाल लोगों के बीच जागरुकता का संदेश दिया। बच्चों द्वारा लगाए जा रहे नारे लोगों को खूब आकर्षित कर रहे थे। नारों के माध्यम से बच्चे नशे के कारण बर्बाद हो रहे परिवार के चित्र व कार्टूनों का भी प्रदर्शन कर रहे थे। प्रभात फेरी शहर के वीएम मिडिल स्कूल से निकाल कर जेपी चौक, दरबार रोड समेत प्रमुख मार्गों से गुजरी। शहर के विभिन्न स्कूलों के करीब सात सौ से आठ सौ बच्चे शामिल हुए। वहीं दूसरी और शहर के टाउन हाल में नशामुक्ति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के अभिभाषण का लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग कार्यक्रम का जिला मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन कार्यालय तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम को जिला के सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ-साथ जीविका की दीदियों एवं अन्य लोगों ने गंभीरता पूर्वक देखा एवं सुना। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भूपेेंद्र प्रसाद यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर सुनील कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी शैलेश कुमार चौधरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर फिरोज आलम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी उपेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) विनोद कुमार, डीपीओ, उत्पाद एवं मद्य निषेध के पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में जीविका की दीदियां, आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024