सिवान: नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कलश स्थापना के साथ माता के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा-आराधना में भक्त लीन रहे। मंदिरों, पूजा समितियों के पंडालों और घरों में कलश स्थापना की गई और माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का आह्वान किया गया। पंडितों व श्रद्धालुओं द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। जिले में अगले नौ दिनों तक शक्ति के विभिन्न रूपों की उपासना की जाएगी। महादेवा स्थित दुर्गा मंदिर, कचहरी रोड स्थित काली मंदिर, गांधी मैदान स्थित बुढ़िया माई के मंदिर, डीएवी मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर, सुदर्शन चौक स्थित दुर्गा मंदिर समेत जिला मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित तमाम मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

मां शैलपुत्री की पूजा कर की गई सुख समृद्धि की कामना

पहले दिन शक्तिस्वरुपा देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों में प्रथम शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना के साथ भक्तों ने उपवास रखा। घरों में माता रानी की चौकी स्थापित कर दुर्गा मां की पूजा अर्चना की। इस दौरान घंटे घड़ियाल, शंख, जयकारे व भक्ति गीत गूंजने से माहौल भक्ति मय बना रहा। शाम के समय मंदिर व घरों में महिलाओं ने भजन कीर्तन कर मां की महिमा का गुणगान किया। इस स्वरूप में माता वृषभ पर आरूढ़ होती हैं। उनके एक हाथ में त्रिशूल जबकि दूसरे हाथ में कमल पुष्प सुशोभित होता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026