परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों व शिवालयों में श्रावण मास की पहली सोमवारी को अल सुबह से ही जलाभिषेक व भगवान भोलेनाथ के दर्शन को शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी रही। कोई हाथों में जल लिए हुए था, तो कोई जल और दूध लेकर बेलपत्र चढ़ाने के लिए लाइन में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री के साथ भगवान भोलेनाथ सहित गणेश, माता पार्वती, नंदी, हनुमान समेत अन्य देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।
इस दौरान हर-हर महादेव, बोल बम, जय शिव के जयघोष से पूरा शिवालय गूंजता रहा। मेला परिसर में पूजा सामग्री की समेत अन्य दुकानें भी सजी थीं, जहां श्रद्धालु खरीदारी कर रहे थे। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तथा मंदिर समिति के सदस्य भी तैनात थे। शहर के महादेवा पंचमुखी शिव मंदिर, भावनाथ मंदिर, फतेहपुर, डाक बंगला रोड, श्रीनगर शिव मंदिर, मखदुम सराय, स्टेशन रोड समेत अन्य मंदिरों में भीड़ देखी गई। इस दौरान काफी संख्या में महिलाओं ने सोमवार व्रत रख भगवान शिव की आराधना की। संध्याकाल मंदिरों में शृंगार आरती की गई, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…