सिवान: सावन की चौथी सोमवारी पर मंदिरों व शिवालयों में गूंजे बोल-बम के नारे

परवेज अख्तर/सिवान: शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सभी शिवालय परिसर में बोलबम का नारा है बाबा एक सहारा है गूंजता रहा। सावन की चौथी सोमवारी पर मेहंदार स्थित महेंद्रानाथ धाम, सोहगरा स्थित बाबा हंसनाथ धाम सहित सभी शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। हर-हर बम-बम और बोल बम के जयघोष के साथ श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे थे। क्या महिला क्या पुरुष व क्या बच्चे सभी बाबा की भक्ति में लीन थे। कड़ाके की धूप व उमस भरी गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का आस्था नहीं कम हुआ। सुबह से लेकर शाम तक शिवालय में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

 

श्रद्धालु अल सुबह से ही पूजा सामग्री के साथ शिवालय में पहुंच भगवान भोलेनाथ सहित गणेश, पार्वती, नंदनी, हनुमान समेत अन्य देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालु कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समिति के सदस्य एवं पुलिस बल अलर्ट दिखे। मंदिरों के बाहर कई जगह मेला भी लगा था। मेला परिसर में पूजा सामग्री समेत अन्य दुकानें भी सजी हुईं थी, जहां श्रद्धालुओं द्वारा खूब खरीदारी की गई। शहर के महादेवा पंचमुखी शिव मंदिर, डाक बंगला रोड, फतेहपुर, भावनाथ मंदिर, श्रीनगर, मखदुम सराय, स्टेशन रोड समेत अन्य मंदिरों में भीड़ देखी गई। संध्याकाल मंदिरों में शृंगार आरती किया गया इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024