सिवान: वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के अंतिम दिन संस्कृत व विज्ञान की ली गई परीक्षा

प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में हुई कदाचारमुक्त माहौल में हुई वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा

✍️परवेज अख्तर/सिवान: शिक्षा विभाग निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में मंगलवार को कक्षा एक से चार व कक्षा छह से सात तक के बच्चों की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल संपन्न हो गई। परीक्षा दो पाली में ली गई। पहली पाली में संस्कृत तथा दूसरी पाली में विज्ञान की परीक्षा ली गई। परीक्षा में सरल प्रश्न देख बच्चों में काफी खुशी देखने को मिली। विभागीय निर्देशानुसार यह परीक्षा 17 मार्च से 21 मार्च तक ली गई। परीक्षा को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रधानाध्यापक व शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा। विभागीय सूत्रों के अनुसार उत्तर पुस्तिका की जांच 23 से 27 मार्च तक की जाएगी।

इसके तहत प्रत्येक बच्चों का मूल्यांकन पंजी, प्रगति पत्र तैयार किया जाएगा। वार्षिक परीक्षा में जो छात्र- छात्रा ग्रेड ई लाएंगे उन्हें एक अप्रैल से विशेष कक्षा संचालन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार आंदर प्रखंड के पतार राजकीय मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार सिंह, राजकीय मध्य विद्यालय असांव में प्रधानाध्यापक जाहिद हुसैन अंसारी, उत्क्रमित मध्य सह उच्च विद्यालय अर्कपुर में प्रधानाध्यापक अमरनाथ यादव, की देखरेख में परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में ली गई। इसके अलावा महाराजगंज, दारौंदा, बसंतपुर, लकड़ी नबीगंज, बड़हरिया, हसनपुरा, हुसैनगंज, सिसवन, रघुनाथपुर, पचरुखी, नौतन, गुठनी, मैरवा, जीरादेई आदि प्रखंडों के विभिन्न प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा एक से चार एवं कक्षा छह से सात की वार्षिक मूल्यांकन की परीक्षा ली गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026