परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा-जीरादेई स्टेशन के बीच डाउन 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस में बुधवार को ए टू कोच अटेंडेंट को तीन युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया था इस मामले में ट्रेन में सवार आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था जबकि दो युवक फरार होने में सफल रहे।
जीआरपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार जीरादेई थाना क्षेत्र के सूरवल निवासी अमन कुमार है। बुधवार को गाड़ी संख्या 14006 में संलग्न कोच संख्या ए- टू के कोच अटेंडेंट वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र के देसरी महाल गांव निवासी हरीश पासवान गाड़ी में आनंद बिहार से सीतामढ़ी तक बेड रोल देने का कार्य करते हुए आ रहा था।
जब गाड़ी मैरवा रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो तीन अज्ञात व्यक्ति कोच के अंदर प्रवेश करते हुए उपरोक्त कोच अटेंडेंट से 11 सितंबर को ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने के दौरान पकड़वाने का आरोप लगा मारपीट शुरू कर दी। मार्ग अनुरक्षण ड्यूटी में तैनात आरपीएफ के स्टाफ तथा दूसरे कोच के बेड रोल कर्मियों द्वारा बीच बचाव करते हुए मारपीट करने वाले एक व्यक्ति अमन कुमार को पकड़ लिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…