परवेज अख्तर/सिवान: उत्पाद विभाग टीम ने नगर थाना क्षेत्र के नई किला चिक टोली मोड़ के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक तस्कर भागने में सफल रहा। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के नई किला चिक टोली मोड़ पर प्रत्येक ब्रांड की शराब की बिक्री हो रही है।
इसके बाद टीम द्वारा छापेमारी की गई तो 81 कार्टून बंटी बबली देसी शराब और 180 बोतल विदेशी शराब के साथ शराब तस्कर मोहम्मद रमजान को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उत्पाद विभाग की टीम को देख दूसरा शराब तस्कर जफर इमाम भागने में सफल रहा। जहां उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी कर शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी में एसआइ सुमेधा कुमारी, मनोज कुमार, एएसआइ बसंत कुमार एवं एएसआइ श्वेता कुमारी आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…