सिवान: पंचायत समिति सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय पर सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं बंदे मातरम से किया गया। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, पूर्व अध्यक्ष प्रो. अभिमन्यु कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष शर्मानंद राम, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विनोद कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि का व्यवहार एवं उसकी कार्य कुशलता जनता के साथ संवाद बनाने में मुख्य भूमिका का निर्वहन करता है।

जनप्रतिनिधियों को जनता के साथ काफी विनम्रता से और तत्परता से जुड़ा रहना चाहिए। जनता की समस्याओं का निराकरण अपने कार्य कुशलता के बल पर तुरंत करना चाहिए। वहीं कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पूर्व मंत्री एवं विधान पार्षद जनक राम ने कहा कि मोदी सरकार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार से प्रभावित होकर गरीबों, शोषितो एवं वंचितों तक जनकल्याण कारी नितियों के माध्यम से उन योजनाओं तक पहुंचाना है। विधानसभा में विरोधी दल के सचेतक जनक सिंह ने कहा कि पार्टी का विचार सिद्धांत जन-जन तक पहुंचाना बहुत ही आवश्यक है, क्योंकि इससे समाज में जागरूकता रहती है और राष्ट्र में स्थिरता रहती है।

अंतिम सत्र में पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने कहा कि सत्ता अगर सही हाथों में रहतीं हैं तो जनता का अधिक से लोगों को लाभ मिलता है इसका सीधा उदाहरण मोदी हैं। जबसे मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तबसे चौतरफा विकास हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष ने की। वहीं संचालन महामंत्री राजेश श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुप्ता ने किया। प्रशिक्षण में जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, पंचायती राज प्रकोष्ठ विनय गिरि, जिला उपाध्यक्ष डा कुंदन सिंह, धन्नजय सिंह, मुकेश कुमार बंटी, अजीत कुमार के साथ सैकड़ों पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024