सिवान: आकाशीय बिजली गिरने से सीवान में एक की मौत, दो लोग झुलसे

महाराजगंज में एक की मौत तो बसंतपुर में दो लोग झुलसे

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के राढ़ीया  गांव में गुरुवार की शाम में आकाशीय बिजली गिरने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गयी. मृत व्यक्ति महातम सिंह का पुत्र बताया जाता है. बताया जाता है कि वृद्ध बारिश आने पर भैंस चंवर से ला रहा था. इसी बीच अकाशीय बिजली की चपेट में आ गया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था.

बसंतपुर में अकाशीय बिजली गिरने से दो झुलसे

वही दूसरी ओर बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर पंचायत के लहेजी मठिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों में मुरारी महतो की पत्नी पिंकी देवी एवं सूग्गा महतो का पुत्र पंकज कुमार शामिल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल दोनों व्यक्ति अपने घर के बरामदे में बैठे थे. इसी दौरान कुछ ही दूरी पर आकाशीय बिजली गिरी. इससे दोनों व्यक्ति झुलस कर जख्मी हो गए. परिवार के लोगों ने घायल जख्मी दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. समाजसेवी श्रीनिवास यादव ने घायल दोनों व्यक्तियों का उपचार कराया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026