परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा-सलेमपुर मुख्य मार्ग स्थित मैरवा थाना क्षेत्र के कैथवली गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से मैरवा रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

परिजनों ने सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे गोरखपुर लेकर चले गए. घायल की पहचान दरौली निवासी मो. अब्दुल आजाद के रूप में हुई है. बताया जाता है कि घायल मैरवा की तरफ अपनी बाइक लेकर जा रहे थे. इसी दौरान मैरवा-सलेमपुर मुख्य मार्ग के कैथवली गांव समीप विपरीत दिशा की तरफ से आ रही अनियंत्रित बाइक से उनकी बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई. घटना के बाद उनके सिर में गंभीर चोट लग गई. जबकि दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया. चिकित्सकों ने बताया कि घायल को सिर में गंभीर चोट है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026