सिवान: झुनापुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत

  • गोपालगंज के बरौली से सीवान आने के दौरान हुई घटना
  • घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महादेव ओपी क्षेत्र के झुनापुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार की मौत घटन स्थल पर हो गई. घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के करकचपुर माधोपुर निवासी लालबाबू शाह के पुत्र रामप्रवेश शाह के रूप में हुई. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह तकरीबन नौ बजे एक व्यक्ति गोपालगंज के कचकचपुर माधोपुर से सीवान जा रहा था. वह अभी झुनापुर हाईवे तक ही पहुंचा था कि एक अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दिया है.

जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलावस्था में उसे लोगों ने सदर अस्पताल भेजना चाहा तब तक कुछ ही क्षण में उसकी मौत हो गई. मौत के बाद इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय महादेव ओपी को दिया. महादेव ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी. जिसके बाद वे सदर अस्पताल पहुंचे. जहां मृतक को देख रोने बिलखने लगे. सोमवार की दोपहर में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. दुर्घटना वाली अज्ञात वाहन की धरपकड़ के लिए प्रयास जारी है.

सड़क दुर्घटना वाली वाहनों को नहीं पकड़ पाती हैं पुलिस

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक हकाम, झुनापुर हाइवे पर तकरीबन एक दर्जन दुर्घटनाएं हो चुकी है. लेकिन पुलिस केवल कागजी कार्रवाई का कोरम पूरा कर मामले का रफा दफा कर देती हैं. लेकिन भागे हुए वाहनों की पुलिस न ही पता लगा पाती हैं और न ही पकड़ पाती हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026