सिवान: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, कई घायल

  • घटना के बाद लोगों की मदद से पिता-पुत्र को को इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • पकवलिया ढ़ाला के समीप डंफर ने बाइक सवार को कुचला
  • बड़हरिया में जीरादेई के जामापुर निवासी चमेली की गई जान
  • 02 बाइक एक-दूसरे से आपस में टकरा गयीं
  • 01 बाइक पर सवार होकर आ रहे थे पिता-पुत्र

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार को हुई पहली घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-बरौली मुख्य मार्ग पर तेतहली और धनांव के बीच तब हुई जब दो बाइक एक-दूसरे से आपस में टकरा गयीं। इस घटना में जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर निवासी चमेली देवी और उसका पुत्र राकेश राम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने चमेली देवी को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों गोपालगंज जिले के मांझा थाना साफापुर के अपने रिस्तेदार घर से घर जामापुर घर वापस लौट रहे थे।

वहीं दूसरी घटना शहर के पकवलिया ढ़ाला के सपीप हुई है। इस सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों रधुनाथपुर थाना क्षेत्र के नरहन निवासी बृजेश पटेल और उसका पुत्र राहुल कुमार पटेल हैं। घटना के बाद लोगों की मदद से दोनों को इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने दोनों को बेहरत इलाज को लेकर पटना के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र दोनों एक बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय किसी काम को लेकर आए थे। काम करने के बाद पुन: दोनों घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान पकवलिया ढ़ाला के समीप डंफर की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026