परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के झुन्नापुर हाइवे के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी. जबकि साथ में मौजूद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार राजू और राकेश सोमवार की सुबह किसी कार्य से बाहर गए हुए थे. जहां लौटने के क्रम में झुन्नापुर हाइवे के समीप अज्ञात वाहन ने दोनों को ठोकर मार दिया. इस घटना में नया बाजार अस्पताल रोड निवासी रामाशीष प्रसाद के पुत्र राजू की मौके पर मौत हो गयी. वहीं राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया.
स्थानीय लोगों ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया और मौत की सूचना पुलिस को दिया. पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई. इधर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गये. देखते ही देखते सदर अस्पताल में मुहल्लेवासियों का जमावड़ा लग गया. सोमवार की दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया. शव मृतक के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…