सिवान: यूपी में गिरफ्तार कारीगर में जीरादेई का एक शामिल

परवेज अख्तर/सिवान: मुंगेर के तर्ज पर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी तथा इटावा के समीप अवैध तरीके से संचालित मिनी गन फैक्ट्री में तैयार हो रहे आर्म्स की सूचना पर यूपी के दोनों जिले के अलग अलग थाने की पुलिस ने छापेमारी कर 9 लोगो को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार 9 लोगो मे बिहार के चार लोग शामिल हैं। जिसमें एक व्यक्ति जीरादेई थानाक्षेत्र के है। विस्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार जीरादेई थानाक्षेत्र के युवक वहां पर अवैध हथियार का निर्माण कर बिहार के कई जिलों में ले जाकर सप्लाई करता था।

गिरफ्तार युवक के परिजनों कि यह जानकारी थी कि वह यूपी के मैनपुरी में नौकरी करता है। जबकि, वह बिहार के मुंगेर जिले के तीन युवकों के साथ मिलकर हथियार बनाने का कार्य करता था। गिरफ्तार युवक लगभग दो सालों से यह कार्य करता था। लेकिन इसकी भनक न परिवार को लगी न किसी परिजन को। परिजनों को यह अंदेशा भी नही था कि घर से कमाने के लिए कह कर गए युवक वहां अवैध हथियार बनाने लगेगा। हालांकि, इस सम्बन्ध में परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे है। इसकी जानकारी स्थानीय थाने के पुलिस को भी नहीं है। मैनपुरी पुलिस द्वारा यह जानकारी काफी गोपनीय रख कर इस में शामिल कुछ और लोगों की तलाश में है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026