सिवान: रेड क्रॉस सोसायटी के परिसर पर एक पक्ष ने दावा ठोका

परवेज अख्तर/सिवान: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर पर कुछ लोगों ने अपना दावा ठोका. उन लोगों ने बताया कि उनके पूर्वजों के द्वारा अस्पताल को जमीन दान में दी गई थी. उसी का एक भाग रेड क्रॉस भवन और परिषर है. उप समाहर्ता भूमि सुधार के निर्देशानुसार अंचलाधिकारी सिवान और सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार राय की देखरेख में भूमि की मापी कराई गई. जबकि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने उप समाहर्ता भूमि सुधार के यहां विरोध पत्र दाखिल किया है. सचिव रत्नेश प्रसाद सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस के अध्यक्ष माननीय जिलाधिकारी हैं. उनको सारी घटनाओं के सूचना पत्र के माध्यम से दी जा चुकी है और जैसा उनका निर्देश होगा विधि सम्मत कार्रवाई भी की जाएगी.

प्रबंध समिति सदस्य ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि 1994 से यहां पर रेडक्रास भवन है, मलेरिया ऑफिस भी इसी परिसर में कार्यरत है. करुणा की जांच तथा कोरोना का टीका भी इसी परिसर में पड़ता है. सरकारी मद से रेड क्रॉस भवन का नया भवन भी बना है तथा लगातार सरकारी मदद से ही चारदीवारी का ऊंचीकरण, मिट्टी भराई तथा ईट करण होते रहा है. श्री मिश्रा ने आगे बताया कि इसी तरह पूर्व में भी असामाजिक तत्वों ने जमीन पर दावा किया था, लेकिन उनका प्रयास विफल हुआ. इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश, अधिवक्ता सलीम सिद्दीकी, डॉ अली असगर, प्रोफेसर असरार अहमद, डॉ सीबी मिश्रा, अशोक गुप्ता समेत अनेक लोग उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026