परवेज अख्तर/सिवान: शहर के वरिष्ठ होमियोपैथी चिकित्सक डा. यतींद्रनाथ सिन्हा पांच अगस्त को अपनी चिकित्सकीय सेवा के 50 वर्ष पूरा कर रहे हैं। इस उपलक्ष्य में शहर के टाउन हाल में पांच अगस्त को स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संयोजक रंगकर्मी डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समाराेह की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। इसमें विभिन्न प्रदेशों से प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।
तैयारी काे ले शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बैनर-पोस्टर लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सारण आयुक्त सर्वानन एम होंगे तथा विशिष्ट अतिथि डीएम मुकुल कुमार गुप्ता होंगे। इसके अलावा कई हस्तियां कार्यक्रम में भाग लेंगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…