Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान ऑनलाइन न्यूज़ का असर :- चिकित्सक पर हुआ शो-कॉज, जवाब नहीं देने पर होगी विभागीय कार्रवाई

  • ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी की लापरवाही से पीड़ित महिला ने हॉस्पिटल के बेड पर तड़प – तड़प कर दी थी जान
  • मृतिका जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के उसरी गांव की थी रहने वाली

परवेज़ अख्तर/सिवान : सिवान सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार चौधरी पर सदर अस्पताल के हेडक्वार्टर द्वारा शो-कॉज किया गया है।अगर आरोपित चिकित्सक द्वारा पूर्ण रूप से शो -कॉज जवाब नहीं दिया गया तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यहां बताते चलें कि बीते 18 अगस्त की रात्रि में सिवान जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी कुंवर गिरी की पत्नी मालती देवी को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार चौधरी मौजूद थे।

आरोपित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार चौधरी

पीड़ित मालती देवी की हालत बहुत ही खराब थी। जब परिजन ड्यूटी पर तैनात  चिकित्सक से उनके चेंबर में जाकर अपने पीड़ित मरीज को देखने की बात कही तो तैनात चिकित्सक द्वारा अपने विराजमान कुर्सी से बार-बार आरजू विनती के बावजूद भी नहीं उठा गया। जिसके चलते अंततः पीड़िता मालती देवी ने हॉस्पिटल के बेड पर तड़प तड़प कर जान दे दी थी। इसी मामले को सिवान ऑनलाइन न्यूज ने बड़ी ही प्राथमिकता से न्यूज़ को चलाया था। न्यूज़ वायरल होते ही अस्पताल महकमे में खलबली मची हुई थी और खबर वायरल होते ही अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सक से चल रही खबर को लेकर तो शो-कॉज किया है।

मृतिका मालती देवी

 

यहां बताते चले कि उक्त चिकित्सक द्वारा अपने ड्यूटी के दौरान अपने विराजमान कुर्सी से कभी नहीं उठा जाता था। परिजनों के लाख आरजू विनती करने के बावजूद परिजन को वे डांट फटकार कर भगा देते है तथा हर- एक छोटी बड़ी बीमारी में सीटी स्केन तथा नाना प्रकार की जांच लिखना इनकी आदतों में शुमार है। इसी बात का उजागर सीवान ऑनलाइन न्यूज़ ने बड़ी ही प्राथमिकता पूर्वक एक अभियान चलाकर किया था। बहरहाल चाहे जो हो अब देखना है कि अस्पताल प्रशासन के जांच में क्या सही और क्या गलत पाया है यह तो गर्व की बात है लेकिन जिला प्रशासन को चाहिए कि मृतिका के प्रत्येक परिजनों का बयान लेकर उक्त चिकित्सक के विरोध कार्रवाई करनी चाहिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026