परवेज अख्तर/सिवान: जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के आदेशानुसार गुरुवार को अपर समाहर्ता जावेद अहसन द्वारा दाखिल ख़ारिज, अभियान बसेरा, एवं अन्य राजस्व संबंधी बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई। गूगल मीट के माध्यम से जिले के सभी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी और राजस्व कर्मचारी जुड़े थे। समीक्षात्मक बैठक को अपर समाहर्ता अपने कार्यालय से संचालित कर रहे थे। इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा अपर समाहर्ता के कार्यालय में बैठक का औचक निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी की उपस्थिति ली गई।
इसमें सात अंचलाधिकारी अनुपस्थित पाए गए। समीक्षा के दौरान पाया गया कि बसंतपुर के राजस्व कर्मचारी द्वारा सुचारु रूप से कार्य नहीं किया जा रहा है। अपर समाहर्ता को उक्त कर्मी पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही एडीएम को यह भी निर्देश दिया गया कि पांच सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राजस्व कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई करें और उनको सेवा से निलंबित एवं बर्खास्त करने की कार्रवाई करें। डीएम ने इस दौरान कहाकि राजस्व कर्मचारी एप से अभियान बसेरा का सर्वे 15 जुलाई से करना है। रूप से काम नहीं करने वाले अंचल अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…