सिवान: चार केंद्रों पर जीविका सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर आधारित वेबिनार का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: जीविका के सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केंद्रों में शिक्षार्थियों का उद्बोधन सह मार्गदर्शन हेतु आनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राहुल कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। वेबिनार में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने ग्रामीण किशोरों व युवाओं के सर्वांगीण कैरियर विकास में शिक्षा के महत्व एवं सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केंद्र के भूमिका विषय पर अपने विचार तथा अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में जिले के सभी चार सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केंद्र पर 310 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की बातों को सुना। इसमें गोरेयाकोठी में 105, बसंतपुर में 80, दारौंदा में 60 एवं जीरादेई में 65 शिक्षार्थी शामिल थे। इस दौरान छात्र-छात्राओं को जीविका परियोजना में संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024