सिवान: पोषण ट्रैकर एप और वृद्धि निगरानी का ले प्रशिक्षण का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के तहत वृद्धि निगरानी एवं पोषण ट्रैकर पर महिला पर्यवेक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जिला समाहरणालय सभागार में बुधवार को किया गया। आइसीडीएस डीपीओ तरणि कुमारी ने दीप प्रज्जवलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों में शामिल मैरवा की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रेणु कुमारी, कुमार कुंदन, मिथिलेश कुमार द्वारा सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को पोषण ट्रेकर एवं बच्चों की निगरानी के संबंध में आवश्यक पहलुओं को बताया गया। इस दौरान डीपीओ ने पोषण पखवारा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि जिले में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण का ध्यान पोषण ट्रैकर की मदद से रखा जाएगा।

पोषण ट्रैकर एप के जरिए पोषण संबंधी सभी जरुरी आंकड़ों का आसानी से संकलन हो सकेगा। पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से कुपोषित और अतिकुपोषित शिशुओं और माताओं की ट्रैकिंग कर नियमित अंतराल में उनकी देखभाल की व्यवस्था की जा सकेगी। इस दौरान उन्होंने बताया कि किस तरह जन आंदोलन डैशबोर्ड में गतिविधियों को अपलोड किया जाना है। बताया कि शिशु पोषण की निगरानी एवं समुदाय तक समेकित बाल विकास सेवाओं की महत्ता एवं गुणवत्ता में इजाफा करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को दिया जा रहा है। आईसीडीएस की सेवाओं के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर हर सप्ताह नामांकित बच्चों की वृद्धि निगरानी कि जाती है जिससे उम्र के अनुपात में उनकी वृद्धि दर्ज की जाती है।

पोषण पखवारा में जिले की रैकिंग बेहतर करने का किया जा रहा प्रयास :

उन्होंने सभी प्रखंड के टीम को धन्यवाद देते हुए बताया कि सितंबर 2023 में आयोजित पोषण माह में जिले ने बिहार राज्य में तृतीय रैंक प्राप्त किया था। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नौ मार्च से 23 मार्च तक आयोजित पोषण पखवारा में जिले की रैकिंग राज्य में प्रथम स्थान रखने का प्रयास किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026