सीवान: प्रेरक समागम का हुआ आयोजन, दी आंदोलन की चेतावनी

✍️परवेज अख्तर/सीवान: शहर के तरवारा मोड़ स्थित एक मैरेज हाल में रविवार को राज्य स्तरीय प्रेरक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान आंदोलन में तेजी लाने की चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दरौली विधायक सत्यदेव राम ने की। मांग कर रहे प्रेरक संघ ने बताया कि साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत बिहार भर के हर पंचायतों में वर्ष 2011 में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव द्वारा आदर्श शिक्षक चयन रोस्टर के पत्रांक 402 के तहत हम सबों को बहाल किया गया था और तब से लेकर 31 मार्च 2018 तक हम प्रेरकों से न्यूनतम मजदूरी पर कार्य लेकर हमें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसकी वजह से जिले व राज्य भर के प्रेरक आज भुखमरी के कगार पर है।

इस दौरान विधायक ने पूरे बिहार प्रदेश से आए सभी प्रेरकों को एकजुट होकर सरकार से अपने हक के लिए एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिना लड़े यह सरकार सुनने वाली नहीं है। बिहार प्रेरक समन्वयक संघ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रभूषण कुमार ने कहा कि सरकार को हमारी बात सुननी चाहिए। सभी ने एक स्वर में कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो हम सभी आत्मादाह करने को मजबूर होंगे। समागम में गौरीशंकर सिंह, आनंद कुमार पांडेय, पंकज कुमार विद्यार्थी, सरोज कुमारी, सुनीता गोस्वामी, जितेंद्र प्रसाद,ओमप्रकाश प्रसाद, इंगरेश राम,अरमान अली सहित अन्य महिला व पुरुष प्रेरक शामिल हुए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026