सिवान: डॉ. आंबेडकर के जीवन पर आधारित परिचर्चा का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर सदर प्रखंड कार्यसमिति द्वारा रविवार को लखरांव स्थित विधानसभा अध्यक्ष के निवास पर बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर आधारित परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हबीबुल्लाह अंसारी तथा मंच संचालन रियासत नवाज खान ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ बाबा साहब के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया।

इस दौरान बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने छुआछूत तथा अस्पृश्यता के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। उनके द्वारा ही हमें संविधान द्वारा अभिव्यक्ति की आजादी मिली। परिचर्चा में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रभारी अकरम सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष विपिन कुशवाहा, मुजफ्फर इमाम, प्रखंड प्रमुख प्रियंका देवी, बाबुद्दीन आजाद, प्रो. हारुन शैलेंद्र, प्रो. महमूद हसन अंसारी, मालती देवी, सहित अन्य लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026