सिवान: कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों के हड़ताल पर जाने से धान बीज वितरण बुरी तरह प्रभावित

अबतक मात्र 15 फीसदी हुआ है बीज का वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: किसान सलाहकार व कृषि समन्वयक के अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से धान के बीज का वितरण बुरी तरह प्रभावित है. ऐसे में किसानों को महंगी दामों पर बीज खरीद का बिचड़ा डालना पड़ रहा है. जिले में 2000 क्विंटल धान बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है. जिसके एवज में अब तक मात्र 15 फीसदी ही बीजों का वितरण हो सका है. जबकि खरीफ का मौसम चल रहा है. बीज वितरण का काम इन्हीे के द्वारा होना है जो बूरी तरह प्रभावित हो गया है. चूकी आइडी पासवर्ड के संचालक यहीं है, ऐसे में इनके बिना वितरण संभव नहीं हो पा रहा है. इसके अलावे विभागीय कार्यों पर भी जबरदस्त प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. बीज वितरण के अलावे विहान एप पर बहुत सारे डाटा अपलोड करना होता है, वह नहीं हो रहा है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का काम पेंडिंग पड़ गया है. इसकेे अलावे बहुतेरे ऐसे धरातल के कार्य हैं जो इनके बिना संभव नहीं हो पा रहा है. जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल ने बताया कि कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों के हड़ताल का असर विभाग पर पड़ा है. इधर सोमवार को कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार संयुक्त कृषि कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. हालांकि दोनों की अलग अलग मांगे हैं.

किसान सलाहकार जिला में त्रिस्तरीय समिति की रिपोर्ट लागू नहीं होने से काफी नाराज चल रहे हैं. बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ सीवान के जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने बताया कि समिति ने जिन चार बिंदुओं को लागू करने की सिफारिश की है, उसमें कार्यावधिक पूर्ण कालिक करना अर्थात काम का समय छह घंटे से आठ घंटे करना, मानदेय में वृद्धि करना, किसान सलाहकारोंं का पद सृजित करना या जन सेवक में समायोजन करना तथा भविष्य निधि का लाभ देना शामिल है. मौके पर महासचिव हरेंद्र कुमार प्रसाद, संरक्षक मनीष कुमार सिंह, संयोजक विजय कुमार सिंह, सहित नंदलाल प्रसाद, कृष्णा कुमार यादव, मुस्तकीम अंसारी, संजय श्रीवास्तव, सुशील कुमार राम, उदय कुमार, नवीन कुमार पांडे, तारकेश्वर प्रसाद, बृजेश कुमार, प्रदीप राम नंद, किशोर सिंह व बृज मोहन राम उपस्थित रहे. वहीं कृषि समन्वयक के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि हमारी प्रमुख मांगों में ग्रेड पे को 28 सौ से बढ़ाकर 46 सौ करना शामिल है. मौके पर कृषि समन्वयक नित्यानंद तिवारी, राजीव मिश्रा, आलोक त्रिपाठी, राजेश पांडे, रंजीत सिंह, कृष्ण मोहन मिश्र, अमितेष यादव, अफजल अहमद व राम मनोहर सहित अन्य उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026