✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सराय ओपी क्षेत्र के पपौर गांव के समीप सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी पारस तिवारी के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पारस तिवारी अपने घर के सामने से गुजर रहे थे।
तभी अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास यादव ने मृत व्यक्ति के स्वजनों को जिला प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…