परवेज अख्तर/सिवान: नई शिक्षा व्यवस्था के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के प्रति उनके अभिभावकों को संवेदनशील बनाने को लेकर निजी विद्यालयों की तर्ज पर बच्चों की प्रगति रिपोर्ट देने के साथ ही लर्निंग गैप को कम करने के उद्देश्य से सरकारी स्कूलों में पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। पहली बार आयोजित होने वाले अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी को लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार जिला स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा एक में नामांकित सभी बच्चों के अभिभावकों के साथ शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसको लेकर आमंत्रण पत्र भी भेजा गया है। साथ ही अभिभावकों के बैठने हेतु अन्य जरूरी सामग्रियों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस दौरान सभी विद्यालयों में बच्चों के स्टूडेंट किट/चिल्ड्रेन किट आदि की व्यवस्था की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…