सिवान: बिहार संपर्क में यात्रियों ने की चेन पुलिंग

परवेज अख्तर/सिवान: दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली 12565 अप बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जंक्शन से खुलने के बाद शनिवार को यात्रियों ने चेनपुलिंग कर दिया। इससे ट्रेन रुक गई। वहीं चेनपुलिंग की सूचना पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने यात्रियों को ट्रेन के भीतर कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया। मामले में आरपीएफ उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को गाड़ी संख्या 12565 अप जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन से अपनी नियत ठहराव के पश्चात प्रस्थान करने लगी।

गाड़ी में अप्रत्याशित भीड़ होने के कारण उक्त गाड़ी में चेन पुलिंग हो गई। आन ड्यूटी स्टाफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित कोच में पहुंचे तो भरी संख्या में यात्रियों की भीड़ थी। उनमें से कुछ यात्रियों का सामान ट्रेन में डाल दिया था, लेकिन चढ़ नहीं पाए थे तो कुछ यात्री ट्रेन में चढ़ तो गए थे। लेकिन उनका सामान नीचे छूट गया था। आन ड्यूटी आरपीएफ स्टाफ द्वारा काफी मशक्कत के बाद उक्त कोच में उपरोक्त स्टाफ के चढ़ने के बाद चेनपुलिंग ठीक किया गया। तब जाकर गाड़ी गंतव्य के लिए प्रस्थान हुई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024