सिवान: नगर थाना में बुलाई गई शांति समिति की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर थाना प्रभारी जय प्रकाश पंडित ने किया. बैठक में प्रेम सौहार्द भाईचारा का पर्व होली तथा आस्था का पर्व शबे बरात को प्रेम और भाईचारा मनाने पर विचार विमर्श किया गया. सीवान सदर की राजस्व पदाधिकारी रागिनी कुमारी ने शांति समिति के सदस्यों से होली और शबे बरात को प्रेम और भाईचारा से मनाने का अपील किया. सभा अध्यक्ष जयप्रकाश पंडित ने सर्वप्रथम शांति समिति के सदस्यों तथा होलिका दहन के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल में कोरोना संक्रमण को लेकर कोई भी पर्व त्यौहार नहीं मनाया गया है, निश्चित रूप से इस बार भीड़ होगी लोगों में उल्लास होगा ऐसी स्थिति में हमें बहुत ही संजीदगी प्रेम, भाईचारा के साथ शबे बरात और होली को मनाना है.

श्री पंडित ने होलिका दहन समिति से आग्रह किया है कि वे ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दे तथा थाना में आवेदन देकर लाइसेंस प्राप्त करें. होलिका दहन समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि 17 मार्च को होलिका दहन होगी तथा 19 मार्च को होली मनाया जाएगा. होलिका दहन समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया की होलिका दहन के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें भक्तिमय संगीत की प्रस्तुति होगी. इस अवसर पर वरीय अधिवक्ता प्रमील कुमार गोप, राजीव रंजन राजू, विकास कुमार सिंह जीसू, पंकज सर्राफ, मुमताज अहमद,उमेर फरीद,मलिह अहमद खान, मोहम्मद शमशीर, सलीम सिद्दीकी,शंकर प्रसाद ,मोहम्मद कलीम, बबलू साह, गणेश कसेरा, के के आनंद, सनी कुमार, डॉ अली अकबर, राजकुमार बांसफोर, प्रोफेसर, अमित कुमार सिंह सोनू, सैयद माज अर्फी, सलीम सिद्दीकी, मोहम्मद इजहार उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026