तरवारा: बकरीद पर्व को लेकर जी.बी.नगर थाना में शांति समिति की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाने में रविवार की दोपहर में थानाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें एएसआई सुधाकर प्रसाद एवं थाने के सभी कर्मी व थाना क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बैठक में बताया कि बकरीद पर्व को लेकर राज्य सरकार के कोविड गाइडलाइन के मुताबिक घरों में ही नमाज अदा करने की इजाजत दी गई है।सरकार के गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए आप सभी लोग बकरीद पर्व शांति  सौहार्द एकता एवं हर्षोल्लास के साथ अपने अपने घरों में मनाएं। पूरे थाना क्षेत्र में बकरीद  के दिन पुलिस की गश्त रहेगी और जगह जगह पर पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।

ताकि  शांति सौहार्द और सामाजिक भाईचारा बनी रहे। साथ ही श्रावणी मेला एवं महावीरी मेला को लेकर भी दिशा निर्देश दिया गया कि कोविड- का पालन करते हुए घरों में ही पूजा अर्चना करें। बैठक में मुखिया संजीव सिंह, सरपंच प्रेमचंद्र यादव, जदयू के प्रदेश महासचिव अब्दुल करीम रिजवी, मुखिया वशिष्ठ प्रसाद, मुखिया दिलीप तिवारी, मुखिया संजीव कुमार,पूर्व जिला पार्षद अंसार उल हक, नौशाद अहमद, मोहम्मद आमिर, मुखिया अर्जुन साह,बाबुद्दीन आलम, अब्दुल वहाब, चंदन कुमार,समेत कई लोग शामिल हुए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024