सिवान: गणेश पूजन हेतु नगर थाना में शांति समिति की बैठक बुलाई गई

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थानाध्यक्ष जय प्रकाश पंडित कि अध्यक्षता मे संध्या 05 बजे थाना परिसर में शांति समिति कि बैठक आहूत की गई।बैठक में आगामी गणेश पूजा के सफल आयोजन के संबंध में विचार विमर्श किया गया। सभाध्यक्ष ने बताया कि सरकारी निर्देश के अनुसार तथा कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए पर्व मनाने पर बल दिया।उन्होंने आगे बताया कि डी जे का प्रयोग नही होगा तथा आयोजन की अनुमति जिला पदाधिकारी के कार्यालय से होगी। बबलू साह जी ने उपस्थित लोगो को सरकारी निर्देश के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। उन्होंने आगे बताया कि 10 सितंबर को मूर्ति स्थापना तथा 15 अप्रैल को विसर्जन होगा।श्री साह ने आगे बताया कि दिनाँक 15 तारीख को दीन में 1 बजे सरकारी निर्देशानुसार शोभा यात्रा निकाली जाएगी ओर पुलवा घाट पर ही मूर्ति विसर्जन होगा।

बी डी ओ विनीत कुमार ने शांति समिति तथा गणेश पूजा आयोजन समिति के सदस्यो से अनुरोध किया की गणेश पूजन शांति,प्रेम,सौहार्द्र ओर भाईचारा के साथ मनावे। केंद्रीय अखाड़ा समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार जैसवाल ने पूजा स्थल पर सफाई तथा विसर्जन स्थल पर क्रेन ओर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विसर्जन स्थल पर गोताखोर की ब्यवस्था की जाय। सभा के अंत मे एस डी पी ओ जितेंद्र कुमार पांडेय ने सरकारी निर्देश का पालन करने का आग्रह किया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर वरीय अधिवक्ता प्रमिल कुमार गोप,केन्द्रीय आखाड़ा समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार जैसवाल,वरीय उपाध्यक्ष राजीव रंजन राजु, नगर परिषद उपाध्यक्ष बबलू साह, देवेंद्र गुप्ता,मुमताज अहमद,सलीम सिद्दीकी,मो कलिम,मुकेश कुमार, संतोष कुमार,राजन कुमार,सैयद माज़ अर्फी,राम अवतार प्रसाद,दयानंद प्रसाद,संतोष राउत,राज कुमार सोनी, मलिह अहमद,गणेश प्रसाद कसेरा,शंकर प्रसाद,कृष्णा जी समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024