सिवान: ससमय व त्वरित गति से विशेष अभियान चलाकर लंबित वादो का होगा निराकरण: डीएम

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिला समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत वादों की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक के दौरान पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान डीएम ने कहा कि प्रत्येक सुनवाई तिथि को शत प्रतिशत लोक प्राधिकारों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत जिला/अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालयों में दर्ज सभी परिवादों की सुनवाई नियत समय सीमा में उसका वास्तविक तौर पर निराकरण करने के निर्देश दिए। कहा कि परिवाद की सुनवाई के समय संबंधित लोक प्राधिकार स्वयं उपस्थित रहेंगे। बताया गया कि कतिपय लोक प्राधिकारों के द्वारा सुनवाई में भाग नहीं लेने के चलते ही परिवाद लंबित रह जा रहे हैं।

जिलाधिकारी द्वारा इस पर सख्त नाराजगी व्यक्त की गई और सुनवाई में अनुपस्थित रहने वाले लोक प्राधिकारों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए । विवादों से संबंधित एसएचओ को भी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर कार्य का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। साथ ही लंबित वादों का ससमय व त्वरित गति से विशेष अभियान चलाकर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्त्ता जावेद अहसन अंसारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुजीत कुमार, सदर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अभिषेक चंदन व लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महाराजगंज उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026