परवेज अख्तर/सिवान: नगर परिषद के वार्ड 34 में जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों ने सोमवार को नगर परिषद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर प्रदर्शन व नारेबाजी की गई। इस दौरान दोनों तरफ से साइकिल समेत अन्य किसी वाहन से किसी को भी आने-जाने की मनाही भी रही। लोग प्रशासन को बुलाने की मांग कर रहे थे। भीड़ में शामिल लोगों का गुस्सा स्थानीय वार्ड पार्षद के खिलाफ भी फूट पड़ा था। जलजमाव की समस्या से परेशान लोग शिवजी नगर गली नंबर 3 के सामने व पाल नगर में जलजमाव की समस्या को देखते हुए पकड़ी मोड़ से पालनगर होकर मौली के बथान तक नाला निर्माण की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति कर पानी निकालने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए।
इस दौरान सुबह करीब दस बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक पकड़ी मोड़ पर जलजमाव की समस्या को लेकर सड़क जाम से आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि पकड़ी मोड़ से पी देवी मोड़ तक बाइपास के रास्ते दो मिनट का समय आने-जाने में लगता है, लेकिन जलजमाव के कारण परेशानी बढ़ गई है। सड़क जाम कर रहे पकड़ी बंगाली वार्ड 34 के लोगों ने बताया कि यहां पिछले तीन वर्षों से तीन फीट जलजमाव की समस्या बनी रह रही है। सीवान सदर व बड़हरिया के तत्कालीन विधायक के अलावा नगर परिषद व महादेवा ओपी से जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए बार-बार अनुरोध किया गया। करीब डेढ़ लाख की लागत से स्थानीय लोगों ने 10 केवीए का दो मोटर पानी निकालने के लिए खरीदा, यह समस्या इस वर्ष भी बनी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…